Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

अखिलेश यादव का दावा:सपने में आते हैं मुरली वाले, कहते हैं- समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है

यूपी की सियासत में भगवान कृष्ण की एंट्री हो चुकी है। सपा मुखिया का कहना है कि भगवान कृष्ण रोज सपने में आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है। कोई दिन ऐसा नहीं जब भगवान सपने में आकर ऐसा न कहते हों।

अखिलेश यादव का ये बयान भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव के एक पत्र के बाद आया है। सांसद ने पत्र लिखकर योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने की की मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्र भगवान कृष्ण की प्रेरणा से लिख रहे हैं।
हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं
अखिलेश यादव ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री फेल हो चुके हैं। उनको कोई पास नहीं करा सकता है। जो पास कराने आ रहे हैं, वो भी नहीं करा पाएंगे। यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर रामराज्य आएगा।

Exit mobile version