पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज एक खुशखबर खबर है। हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। बताया गया कि दिनेश खटीक आज शाम को लखनऊ में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
वहीं खास बात यह है कि पश्चिमी यूपी से विधायक दिनेश खटीक का नाम मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है। 47 वर्षीय दिनेश खटीक लखनऊ के राजभवन में आईजी समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
यूपी में आज यानी रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है।
इन सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
- जितिन प्रसाद
- पलटू राम
- संजय गौड़
- संगीता बिंद
- दिनेश खटिक
- धर्मवीर प्रजापति
- छत्रपाल गंगवार
बता दें कि विधायक दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार विधायक दिनेश खटीक का फलावदा में ईंट भट्टे का व्यवसाय है। वर्तमान में वह मेरठ के गंगानगर में रहते हैं।