प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर साकेत महाविद्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाए जा रहे हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने राम की पैड़ी के मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर जनपद उत्साहित है।

प्रधानमंत्री साकेत महाविद्यालय में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद जिन जिन स्थलों पर जाना है उन स्थलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया है। दीपोत्सव में कई विशिष्ट अतिथि और विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। कई देश की रामलीला का यहां पर मंचन होगा। पूरे देश के कलाकार दीपोत्सव में प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के हर चौराहे पर रंगोली सजाई जाएगी। दीपक जलाए जाएंगे। जनपद के सभी चौराहों पर दीपावली मनाई जाएगी। रंगोली सजाई जाएगी।