उत्‍तर प्रदेश के चंदौली के मनराजपुर गांव में जिलाबदर आरोपी की बेटी की मौत के बाद रविवार देर शाम ग्रामीणों ने जमानिया मार्ग पर जाम लगाकर बवाल कर दिया। ग्रामीणों ने एक होमगार्ड की पिटाई कर दी। वहीं दो पहिया पैंथर वाहन और एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया। देर रात करीब दस बजे पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत कराया। कोतवाल को निलंबित करके उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मनराजपुर गांव में जिलाबदर और गुंडा एक्ट के आरोपी कन्हैया यादव को रविवार शाम पकड़ने गई पुलिस के लौटने के बाद उसकी बड़ी बेटी निशा उर्फ गुड़िया (22) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी गुंजा (17) घायल हो गई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सैयदराजा पुलिस महिला फोर्स के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे गैंगस्टर के आरोपी कन्हैया को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी। दबिश के बाद पुलिस उसके घर से निकल गई। इस बीच शाम छह बजे वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसकी बेटी निशा की मौत की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया निशा की मौत घर के किसी कारण से या आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मामले की जांच एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को सौंप दी गई है।  

युवती की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम करीब साढ़े छहबजे सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र मे ड्यूटी पर पैंथर के सिपाही और होमगार्ड छविनाथ गौतम पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। घटना के बाद आईजी के सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। लापरवाही में सैयदराजा कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीं घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों ने दो पहिया पैंथर वाहन को भी क्षतिग्रसत कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही निजी एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गांव में तनाव का माहौल हो गया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। करीब दो घंटे बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कन्हैया के तीसरे बेटे विजय को शनिवार को ही थाने में ले जाकर बंद कर दी थी। इसके बाद दबिश देने आई थी। इसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। दूसरी ओर घटना की जानकारी होते ही पूर्व सांसद रामकिशनु, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष एसएन राजभर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मनराजपुर गांव निवासी कन्हैया यादव को जिलाबदर किया गया है। उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटों में दीपक, विकास, विजय और विशाल हैं। वहीं बड़ी बेटी निशा उर्फ गुड़िया (22) और गुंजा (17) है। दोनों बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस जिस समय कन्हैया के घर गई थी उस दौरान उसके घर में सिर्फ उसकी दोनों बेटियां थी। बाकी परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने पहले कन्हैया के बारे में पूछताछ की। जब कोई पता नहीं चला तो बड़ी बेटी की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी गुंजा घायल हो गई है।

घायल छोटी बेटी ने पुलिस पर लगाया आरोप: वायरल वीडियो में घायल छोटी बेटी पुलिस की पिटाई से बड़ी बहन की मौत का आरोप लगा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर जाम लगकार बवाल कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के पैंथर वाहन पर सवार एक होमगार्ड की पिटाई कर दी जबकि साथी पुलिसकर्मी मौके से भाग निकला। देर रात डीएम संजीव सिंह और एसपी अंकुर ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। डीएम और एसपी ने आरोपी कन्हैया की दूसरी बेटी गुंजाका मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किया गया।

एसपी को पीड़ित परिवार ने दी तहरीर

आईजी ने कहा कि एसपी को परिवार के लोगो ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम संजीव सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है। वही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य के नमूने लिए।

कोतवाल पर केस दर्ज करने का आदेश
स्थानीय थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में युवती की मौत के बाद देर रात कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी के सत्यनारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। इसके बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही करने का दोषी पाए जाने पर सैयदराजा थाना प्रभारी यूपी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया बेटी की पिटाई का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि मनराजपुर गांव निवासी कन्हैया यादव को जिलाबदर किया गया है। उसके चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटों में दीपक, विकास, विजय और विशाल हैं। वहीं बड़ी बेटी निशा उर्फ गुड़यिा (22) और गुंजा (17) है। दोनों बेटियों की अभी शादी नहीं हुई है। पुलिस जिस समय कन्हैया के घर गई थी उस दौरान उसके घर में सिर्फ उसकी दोनों बेटियां थी। बाकी परिवार के सदस्य घर में नहीं थे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने पहले कन्हैया के बारे में पूछताछ की। लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो बड़ी बेटी की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी गुंजा घायल हो गई है।एपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद सैयदराजा पुलिस महिला फोर्स के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे कन्हैया के घर उसे पकड़ने गई थी। दबिश देने के बाद पुलिस निकल गई। इस बीच शाम को छह बजे वीडियो वायरल हुआ जिसमें मौत की बात सामने आई। जांच एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को सौंप दी गई है।आरोपी के बेटी की मौत घर के किसी कारण से या आत्महत्या प्रतीत हो रही है।