Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

यूपी: दिल्‍ली से कानपुर आ रही लग्‍जरी बस में किशोरी से रेप, ड्राइवर गिरफ्तार

बदरपुर दिल्ली से भोगनीपुर जिला कानपुर देहात जा रही लग्जरी बस में सवार एक किशोरी ने बस के कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार, एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण के साथ पहुँची फोरेंसिक टीम ने बस में जाकर साक्ष्य एकत्रित किए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

सोमवार की रात एक लक्जरी बस बदरपुर बॉर्डर दिल्ली से चलकर भोगनीपुर के लिए जा रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी। जेवर टोल से निकलने के बाद किशोरी ने आरोप लगाया कि बस के कर्मचारी ने उसके साथ अपर सीट पर दुष्कर्म किया। जब किशोरी की माँ को मामले की जानकारी हुई तो उसने हंगामा कर दिया। किशोरी शिकोहाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। 

शिकोहाबाद पहुंचकर महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सन्दिग्ध नजर आ रहा है। यात्रियों की मानें तो बस में सवार आरोप लगाने वाली किशोरी व मां ने शराब पी। दुष्कर्म की जानकारी सामने व ऊपर, नीचे बैठी सवारियों को भी भनक तक नहीं लगी। केबिन के सामने बैठे यात्रियों ने बताया कि उन्हें दुष्कर्म की कोई जानकारी नहीं है। किशोरी ने कोई शोर नहीं मचाया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए।। उन्होंने पीड़िता व उसकी मां से पूछताछ की है। इसके साथ ही चालक व बस के यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने बस से साक्ष्य एकत्रित किए। 

घटना से यात्री परेशान 

किशोरी से दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ यात्री परेशान होकर खुद ही बस से चले गए जबकि कुछ यात्री जाने के इंतजार में खड़े हुए हैं। 

एसएसपी ने कहा जांच की जा रही

इस बारे में एसएसपी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version