Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

मां के साथ घर में सो रही किशोरी को खींचकर ले गया रिश्तेदार, रेप के बाद खेत में फेंका, दी जान से मारने की धमकी

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार ने रेप के बाद उसे स्कूल के पास खेत में फेंक दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। बुधवार देर रात मां-बेटी घर में सोई थी। पीड़िता का कहना है कि रात में आरोपी घर से उसे खींचकर ले गया। एक स्कूल के पास किशोरी के साथ जबरन दुराचार किया। किशोरी की मां का कहना है कि रात में जब वह जागी तो किशोरी घर में नहीं मिली। 

महिला ने पड़ोस में बहन को इसकी जानकारी दी। लेकिन रात में दोनों बहनें चुपचाप रहीं। दोनों महिलायें सुबह ढूंढते हुए स्कूल के पास पहुंची। किशोरी को खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बेहोशी की हालत में मिली किशोरी को पुलिस ने बरेली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

होश आने पर किशोरी देर शाम थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर धरा 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है‌। आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। अजय किशोरी का रिश्ते में भाई बताया गया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा, ‘बुआ के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फतेहगंज पूर्वी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।’

Exit mobile version