श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में सुधार है। पेशाब का संक्रमण ठीक हो गया। पेशाब के लिए पड़ी नली निकाल दी गई है। महंत बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के खुद से सांस ले रहे हैं। 

चार अक्टूबर को महंत को सांस में तकलीफ और पेशाब रुकने पर अयोध्या से मेदान्ता अस्पताल लाया गया था। आईसीयू में उपचार चल रहा है। मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि महंत की तबीयत में सुधार है। सबकुछ ठीक रहा तो महंत की शुक्रवार को छुट्टी कर दी जाएगी।