Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

यूपी: छह साल बाद पति संग मौसी के घर बरेली आईं सिंगर नेहा कक्कड़

स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ शादी के बाद पहली बार अपनी मौसी के घर बरेली पहुंची। उनके साथ मम्मी-पापा के अलावा पति रोहनप्रीत सिंह और भाई टोनी भी थे। छह साल बाद बरेली आने बाद भी उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। नेहा के पिता जय कक्कड़ मूल रूप से बिहारीपुर के रहने वाले हैं। उनके रिश्तेदार आज भी बरेली में रहते हैं। 20 सितम्बर को नेहा परिवार साथ बरेली पहुंची। वो शील वाटिका कालोनी में मौसी के घर रुकी। नेहा के मौसेरे भाई संदीप अग्रवाल ने बताया, 20 सितम्बर को ही हम लोग नैनीताल निकल गए थे। उत्तराखंड घूमने के बाद रविवार सुबह बरेली वापस लौटे। कुछ देर घर पर रुककर वो लोग फ्लाइट से मुंबई निकल गए। नेहा सपा सरकार में 2006 में आईजीसीएल के फाइनल में बरेली आई थी। अक्टूबर 2020 में उनकी रोहन से शादी हुई। तब से वो मौसी के यहां आने की सोच रही थी। अब जाकर वो बरेली आ पाई। 
 

Exit mobile version