Site icon UP News | Uttar Pradesh Latest News । उत्तर प्रदेश समाचार

वाराणसी में प्रियंका गांधी कल करेंगी किसान न्याय रैली, दुर्गा अवतार वाला पोस्टर किया गया जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दस अक्‍टूबर, रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अभियान का आगाज करने वाली हैं। प्रियंका की वाराणसी में ‘किसान न्याय रैली’ होने वाली है। इससे उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवरात्र के मौके पर प्रियंका गांधी पोस्टर जारी किया है। जिसमें उन्हें देवी दुर्गा के अवतार के रूप में दिखाया गया है। साथ ही लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर संदेश भी दिया गया है। प्रियंका गांधी ने अपनी रैली ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ का शीर्षक बदलकर ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ कर दिया है। प्रियंका रविवार को वाराणसी में किसान न्याय रैली करने वाली हैं। रैली से पहले प्रियंका काशी विश्‍वनाथ मंदिर और मां कुष्मांडा देवी के दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में पूजा करेंगी। प्रियंका गांधी ने अपनी रैली ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ का शीर्षक बदलकर ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ कर दिया है।

पोस्टर जारी करने वाले हरीश मिश्रा ने कहा कि नवरात्र के पावन महीने में प्रियंका गांधी वाराणसी में आगमन कर रही हैं जो कांग्रेस द्वारा किसान न्याय रैली में शामिल होंगी। जिस तरह से प्रियंका गांधी रोटी, बेटी और खेती के सवाल पर क्रूर योगी सरकार से लड़ रही हैं वो साक्षात मां दुर्गा के रूप में दिख रही हैं। इसलिए आज हमलोग पूरे बनारस में मां दुर्गा रूपी प्रियंका गांधी जी का पोस्टर लगाया है। पोस्टर जारी करने में प्रमुख रूप से हरीश मिश्रा, सन्नी वर्मा, रंजीत सेठ, देवी प्रसाद यादव, आकाश कुमार, धन्वंतरि दृवेदी, आकाश भारद्वाज, अजय सेठ सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे ।

वाराणसी के कांग्रेस पदाधिकारियों का दावा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। पहले इस रैली का शीर्षक ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ था, जिसे बदलकर ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ कर दिया गया है। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में रविवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। यूपी में पार्टी अब लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के मुद्दे को बढ़-चढ़कर उठाएगी। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद से कांग्रेस पार्टी केंद्र और योगी सरकार पर हमलावर है।

Exit mobile version