गाजियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके राजनगर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम विनोद उर्फ भज्जी है जो कि संजय नगर इलाके का रहने वाला है। विनोद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। गोली सिर में सटा कर मारी गयी है। विनोद को गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक विनोद उर्फ भज्जी अपराधी प्रवृति का व्यक्ति था और पहले कई बार जेल जा चुका था। अभी 2 हफ्ते पहले ही जेल से ज़मानत पर बाहर आया था। पुलिस को शक है कि भज्जी की हत्या रंजिशन की गई है। उसपर गांजा सप्लाई करने का भी आरोप था और गांजा सप्लाई करने के मामले में वह जेल भी गया था। अभी हाल में वह जानलेवा हमले के मामले में जेल गया था और ज़मानत पर बाहर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।