बीएसपी प्रमुख मायावती कांग्रेस से खफा हैं…. कांग्रेस से नाराज मायावती ताना मार रही हैं…. अपना संदेश अपने तरीके से दे रही है…. आखिर मायावती कहना क्या चाहती है… मायावती कांग्रेस से नाराज क्यों हैं…. क्या वो कांग्रेस से डर रही हैं…. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी से होते अब सियासी लड़ाई राजस्थान तक पहुंच चुकी है… वजह साफ है….वहां बसपा के आधार में सेंध लगाई गई है…. कांग्रेस ने बीएसपी के विधायको को तोड़ा है…. अब BSP नेशनल कोऑर्डिनेटर के साथ उसके ही कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की है…. लेकिन बावजूद इसके मायावती कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है….मायावती ने ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि कांग्रेस ये गलत परंपरा डाल रही है, हम जैसे को तैसा जवाब दे सकते हैं….

मायावती ने ट्वीट किया है… कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को अघात पहुंचाने के लिए वहां वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निन्दनीय और शर्मनाक है…. कांग्रेस अम्बेडकरवादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परंपरा डाल रही है…. जिसका जैसे को तैसा जवाब लोग दे सकते हैं… अतः कांग्रेस पार्टी को अपनी ऐसी घिनौनी हरकतों से बाज़ आ जाना चाहिए

लेकिन सवाल ये उठता है कि जब जयपुर में यूपी से आए नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत दो पार्टी पदाधिकारियों को कुछ बसपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया…. टिकट बेचने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए उनके मुंह पर कालिख पोत दी…गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मुंह पर कालिख पोत कर दोनों के गले में जूते-चप्प्ल की माला पहनाई और गधे पर बिठाकर घुमाया… तो इसके लिए कांग्रेस कैसे जिम्मेदार…. ये नाराजगी बीएसपी के अंदर उपजी है… तो इसके लिए मायावती कांग्रेस को जिम्मेदार कैसे मान सकती है… ऐसे अच्छा नहीं होता… कि वो अपने अंदर अंसतोष में डूबे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझे…. सम्मान करे…. और एक सख्त फैसला लेने के लिए तैयार हो…. कांग्रेस के प्रति मायावती का ये सख्त विरोध कही ऐसा तो नहीं… यूपी की सियासत में अपनी रणनीति को मजबूत धार देने के लिए है… क्योंकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की नींव मजबूत करने के लिए दूसरी पंक्ति के नेताओं को उभार रही हैं…. अगर यूपी में कांग्रेस अपनी नीति में सुधार करती है… जनता के दिलों में पैठ बना पाती है… तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान होगा तो वो बीएसपी है