नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर रविवार को प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस जामिया छोड़ो के नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शकाररियों के एकत्र होने के कारण वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस मुख्यालय के पास से गुजरने वाले दोनों मुख्यमार्गो को बंद कर दिया गया।

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय इलाके में हुई हिंसा के विरोध में छात्र पुलिस मुख्यालय पर जुटे थे।

–आईएएनएस