• प्रियंको ने योगी-मोदी को घेरा
  • कांग्रेस महासचिव प्रियंका के योगी-मोदी से कई सवाल
  • लगाया आरोप सच से क्यों डरते हैं भाजपा सरकार के लोग
  • किसान आत्महत्या और प्याज पर किसान की दुर्दशा पर सवाल
  • यूपी में बिजली विभाग पीएफ घोटाले पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकरा को कई मुद्दों पर घेरा है . .प्रियंका ने भाजपा सरकरा पर आरोप लगाया है कि वो सच से डरते हैं ..प्रियंका ने किसानो की आत्मह्ताय, बिजली विभाग पीएफ घोटाला और प्याज के कारण किसानों की दुर्दशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं .. प्रिंयका गाधी ने ट्वीट के जरिए प्याज की कीमतों को लेकर किसानों का पक्ष लेते हुए कह कि सरकरा इसमें बड़े पैमाने पर किसानों से सात पक्षपात कर रही है .. आखिर ऐसा क्यों है कि बाजार में 100 रूपये बिकने वाली प्याज के लिए किसान को सिर्फ 8 रूपए प्रति किलो दिए जा रहैं .. प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिका है कि भाजपा सरकार ने किसानों की कैसी दुर्दशा कर रखी है? प्याज के बढ़ते दाम रोकने के लिए बाहर से प्याज आयात की जा रही है मगर हमारे किसान को मेहनत से उगाई प्याज का सही दाम ही नहीं मिलता। किसान को एक किलो प्याज के 8 रू मिल रहे हैं और बाज़ार में प्याज 100 रु किलो है। ये हो क्या रहा है? प्रिंयका ने अपने ट्वीट में प्याज की कीमतों से परेशान एक किसान का वीडियों भी टैग किया है जिसमें वो रो रो कर अपनी व्यथा बयान कर रहा है

प्रियंका ने आगे लिखा कि ‘किसानों को सही दाम दो, सुविधा दो, सम्मान दो। किसान को मजबूर नहीं मजबूत करो… ‘साथ ही प्रियंका गांधी ने किसानों की आत्महत्या पर भी सकरका को घेरा .. प्रिंयंका ने किसानों की आत्महत्या को लेकर आई रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकरा पर आरोप लगाया है कि वो सच सामने आने से डरत क्यों हैं .. प्रियंका ने किसान आत्महत्या पर एक माडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि हाल ही में जारी हुई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट में किसान आत्महत्या को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। पहली बार राज्यवार आकंड़े नहीं दिए गए… इस पर ट्वीट करत हुए प्रियंका ने लिखा .. ‘भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज्यादा सही समझा

वहीं यूपी में बिजली विभाग कर्मचारियो के पीएफ को लेकर योगी सरकरा को घेरेत हुए भी ट्वीट किया है जिसमें लिखा है ..  ‘उप्र बिजली विभाग के कर्मचारियों ने साफ कह दिया है कि उन्हें डीएचएफएल पर जरा भी विश्वास नहीं है। उनके पीएफ के पैसे का हिसाब सरकार को देना होगा। भाजपा सरकार जिम्मेदारी लेने से इतना कतरा क्यों रही है? कर्मचारियों को घर में शादी, बच्चों की पढ़ाई और अन्य कामों के लिए पैसे चाहिए।’ इसीपर उंहोंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘यूपी सरकार को हर एक कर्मचारी को समय पर पैसा दिलवाने की ज़िम्मेदारी स्वयं लेनी पड़ेगी। यही न्याय है।’