ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जबरदस्त दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर वैन कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वैन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल बाताए जा रहे हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर वैन कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायल जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जो हरियाणा से शादी समारोह से अपने घर बुलंदशहर गुलावठी लौट रहे थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाएं एक लड़की एक बच्चा दो युवक और वैन चालक सहित 7 की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। हालांकि कुछ लोगों को की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ गंभीर घायलों को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात रणवीर सिंह ने बताया कि इसमें पेरिफेरल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी। 7 की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज ग्रेटर नोएडा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।