• 2022 के लिए केशव की अखिलेश को चुनौती
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कही बड़ी बात
  • 2022 के लिए बीजेपी का प्लान लीक !
  • अखिलेश को केशव की बात जरूर सुनना चाहिए !

योगी सरकार में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ी बात कही है…. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा निशाना साधा है…. बीजेपी की बढ़ती महत्वाकांक्षा को सबके सामने खोलकर रख दिया… बता दिया… 2022 का वो प्लान… वो रणनीति जो उन्होंने सपा के बढ़ते जोश और उत्साह को रोकने के लिए बनाई है…. अखिलेश को उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या की जुबानी सपा को सियासी तौर पर तोड़ने… साइकिल की बढ़ती रफ्तार को धीमी करने की रणनीति को एक बार जरूर सुनना चाहिए

ये बीजेपी की रणनीति है…. 2022 को लेकर बनाए जा रहे प्लान का ये एक हिस्सा है…. अखिलेश एक तरफ बीजेपी के मौजूदा शासन को नाकामियों की फेहरिस्त में शामिल कराने के लिए बेताब हैं… बेकरार हैं…. वो खुद जगह सरकार की कमियों को एक एककर गिना रहे हैं…. हर मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रहे हैं…. उन्हें निशाने पर लेने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं…. उपचुनाव में जीत के उत्साह में पूरी तरह से डूबकर साइकिल को रफ्तार के साथ आगे बढ़ाते ही जा रहे हैं…. लेकिन अखिलेश को ठहरकर जरा अपनी मौजूदा रणनीति के बारे में सोचना चाहिए… उनकी पार्टी सपा का मुकाबला दुनिया की सबसे बड़ी… और संगठित पार्टी बीजेपी से हैं…. उसी बीजेपी की नजर सपा के गढ़ो पर है… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का ये कहना…. 2022 में मैनपुरी के अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा सीटों में बीजेपी की 3 सीटें और बढेंगी…. पांच सीटों में से 4 सीटें बीजेपी अपनी झोली आने की बात मानकर चल रही है…. क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भोगांव की सीट पर कब्जा किया था… उसी को जोड़कर 4 सीटें हो रही है….तो क्या ये सिर्फ मैनपुरी के लिए बीजेपी की रणनीति है…. ऐसा लग नहीं रहा है… शायद बीजेपी के निशाने पर  सपा के गढ़ इटावा, फिरोजाबाद, बदायूं और आजमगढ़ हो सकती है… केशव प्रसाद मौर्या ने भले ही अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए ये कहा हो… लेकिन बीजेपी की इस धाकड़ रणनीति पर गौर जरूर करनी चाहिए…. इन छोटी बातों को सुनकर अनसुना कर देना आत्मघाती हो सकता है