2024 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा किस पार्टी से करेगी गठबंधन… अब ओपी राजभर के बयान ने इशारा कर दिया
ओम प्रकाश राजभर किसके साथ कर रहे हैं गठबंधन पर चर्चा… राजभर ने खुद कर दिया खुलासा
ओपी राजभर ने जो संकेत दिए… योगी सुनेंगे तो कहेंगे मार ली पलटी… अखिलेश तो बस मुस्कुराकर कहेंगे… जाइए हुजूर !



सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर फिर से बयान दिया है… उनके बयान से यूपी में फिर सियासी हलचल बढ़ सकती है… 2022 विधानसभा चुनाव के बाद जबसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की दोस्ती टूटी… तो तबसे अखिलेश पर ओमप्रकाश राजभर का सियासी स्टैंड निकाय चुनाव तक क्या रहा… उन्होंने अखिलेश को क्या क्या कहा… क्या क्या नैरिटिव सियासी गलियारे में अपने बयानों से बनवाई… ये किसी से छिपा नहीं है… जिस वक्त ओमप्रकाश राजभर अखिलेश की सियासत पर अपनी सियासत से तू-तड़ाक कर रहे थे… उस वक्त पीएम मोदी, सीएम योगी और बीजेपी के लिए ओम प्रकाश राजभर के दिल में क्या पनपा… किस तरह उन्होंने अपने जज्बात दिखाए… किस तरह से अपनी फिलिंग से योगी से लेकर बीजेपी को हिलिंग दिया… ये भी किसी से छिपा नहीं है… लेकिन अब अचानक से ओम प्रकाश राजभर बदले बदले से नजर आ रहे हैं… आप सोच रहे होंगे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दिल योगी से हटकर एक फिर अखिलेश पर आ गया है… अगर ऐसा सोच रहे हैं… तो बिलकुल ही ऐसा नहीं है… ऐसा लग रहा है… कि सियासत की दुनिया में मौसम वैज्ञानिक ओम प्रकाश राजभर को 2024 के लिए अपना परफेक्ट च्वाइस मिल गया है… जैसे यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता के चेहरे के तौर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छाए रहे थे… और उन्हीं के साथ तब ओम प्रकाश राजभर हो लिए थे… अब ठीक वैसे ही कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की ओर से बीजेपी को पटखनी देने के विपक्ष एकता के केंद्र राहुल राहुल की गूंज हो रही है… तो लग रहा है… ओमप्रकाश राजभर ने पाला बदलने का पूरा प्लान बना लिया है… कल तक सीएम योगी को सबसे ज्यादा ईमानदार बताने वाले ओमप्रकाश राजभर अब उनकी ही सरकार को सबसे ज्यादा भ्रष्ट बताने में लग गए हैं…
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है…. बीते दिनों में सुभासपा प्रमुख बीजेपी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करते रहे हैं… भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा,

न केवल कर्नाटक में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार है. मैं यह एक चुनौती के साथ कह रहा हूं… राहुल गांधी कर्नाटक में 40 फीसदी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे… उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है…
सुभासपा प्रमुख ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, भ्रष्टाचार के आरोपी को यहां जांच अधिकारी बनाया जा रहा है…गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने शासन में भ्रष्टाचार के प्रति ‘कत्तई बर्दाश्त नहीं’ की नीति का अक्सर दावा करते हैं… कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार को ’40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार’ बताकर उस पर हमला किया था..कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, हर कोई समझता है कि कर्नाटक में बीजेपी भ्रष्टाचार का प्रतीक है… सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर योगी सरकार के काम की सराहना करते रहे हैं… ऐसे में उनका ये बयान अहम है… आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि गठबंधन पर फैसला चुनाव से कुछ महीने पहले लिया जाएगा… अब गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर के इस बयान से फिर सियासी हलचल बढ़ सकती है…तो ऐसे में सवाल है… क्या राहुल गांधी की सियासत ओम प्रकाश राजभर की राजनीति के लिए परफेक्ट हो चुका है… क्या राहुल-प्रियंका की कांग्रेस से यूपी में ओमप्रकाश राजभर गठबंधन करने वाले हैं..