यूपी प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस के बीच के दोस्ती के किस्से तो आपने सुने ही होंगे… उनके बिछड़ने का वाक्या भी पता होगा…आरिफ और सारस की दोस्ती जितनी सुर्खियों में थी… उससे ज्यादा उनका बिछड़ना चर्चा में बना रहा…

27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ को देख बेचैन हुआ सारस, पिंजड़े से निकलने की करने लगा कोशिश
कानपुर चिड़ियाघर में आरिफ को देख चहक उठा सारस… गर्मजोशी से आरिफ का क्या स्वागत…
वीडियो देख अखिलेश को आया गुस्सा… बीजेपी नेता वरुण गांधी हुए भावुक… दोनों ने योगी तक अपने तरीके पहुंचा दिया संदेश
सारस के मुद्दे पर अखिलेश के साथ वरुण… दोनों हुए योगी पर लाल… कहने लगे व्यवस्था है बेहाल !

यूपी प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस के बीच के दोस्ती के किस्से तो आपने सुने ही होंगे… उनके बिछड़ने का वाक्या भी पता होगा…आरिफ और सारस की दोस्ती जितनी सुर्खियों में थी… उससे ज्यादा उनका बिछड़ना चर्चा में बना रहा… आलम ये रहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद आरिफ के साथ सारस से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे थे… हालांकि तब क्वारंटाइन रहने की वजह से आरिफ और सारस को नहीं मिलाया गया था…. अब जब क्वारंटाइन का समय पूरा हो गया है… आरिफ के साथ सारस का वीडियो सामने आ गया… आरिफ चिड़िया घर के अंदर है… सारस उसे देख पा रहा है… और उसे देखकर अपने प्रतिक्रिया कुछ इस अंदाज में दे रहा है… वो कभी इधर जा रहा है… कभी उधर जा रहा है… वो चाह रहा है… आरिफ से मिलने के लिए जो भी बंधन है… वो टूट जाए… पिंजरे की सारी रुकावटे छू मंतर हो जाए… वो अपने दोस्त आरिफ के पास जाकर उनसे मिल पाए… आरिफ को देख सारस चहक रहा है… वीडियो में आप देख सकते हैं किस प्रकार से आरिफ और सारस एक दूसरे से मिल रहे हैं…

राजनीति का केंद्र बन चुका सारस करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त आरिफ से मिला है… चिड़ियाघर के वन्य जीव अस्पताल में रह रहा सारस आरिफ का दुलार पाकर चहक उठा… उसने पंख खोलकर दोस्त आरिफ का स्वागत किया…जैसे ही आरिफ बाड़े के पास पहुंचा तो सारस खुशी से चहकने लगा. वह बेचैन दिखा. आरिफ ने सारस को उडने के लिए कहा तो वो बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा… आरिफ और सारस के बीच कुछ मिनट की मुलाकात कराई गई….क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को सारस से मिलने की इजाजत मिली है… सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए चिड़ियाघर प्रशासन ने आरिफ को सारस से मिलने की अनुमति दी… आरिफ 10 मिनट तक दोस्त सारस के पास रुका..लेकिन इस 10 मिनट की मुलाकात की तस्वीर दिल को छू लेने वाली है… बड़े से बड़े पत्थर दिल इंसान के अंदर बसी सोच को पिघला कर रख देने वाला है… ये दृश्य रिश्तों की बुनियादी गर्माहट को दिखाने के लिए काफी है… बताने के लिए के लिए काफी है… कि आरिफ और सारस की दोस्ती दिखावटी नहीं है… सारस ने सबूत पेश कर दिया… आरिफ की आंखों में सच्चाई झलक रही है… दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता असली है… इस दुनिया की कोई भी ताकत नकार नहीं सकता है…

इसलिए तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव योगी सरकार पर फायर है… जबसे सारस को पिंजरे में कैद किया गया है… अखिलेश के अंदर एक अजीब सा दर्द है… कही ना कही उन्हें लगता है… अगर वो आरिफ और सारस से नहीं मिलते… तो आज ऐसा नहीं होता… सारस पिंजरे में कैद नहीं होता… सारस खुले आसमान में पंख फैलाकर उड़ रहा होता… सारस अपने दोस्त आरिफ से दोस्ती निभा रहा होता… दोनों साथ होते… लेकिन ऐसा अब नहीं है… कही ना कही अखिलेश को ऐसा लगता है… इसलिए योगी सरकार पर अखिलेश फिर फायर हुए कह रहे हैं….

जो लोग समझते हैं नफ़रत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत क़ुदरती होती है… और क़ुदरत के ख़िलाफ़ जाने वाले कहाँ कभी कामयाब होते हैं।

पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी वैसे हर मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हैं… बीजेपी को निशाने पर लेते हैं… लेकिन इस मुद्दे पर अबतक खामोश रहे… शायद सोचा होगा… एक दिन सबकुछ ठीक हो जाएगा… सारस और आरिफ कभी ना कभी फिर से एक साथ रह पाएगा… लेकिन ऐसा हुआ नहीं… उसी बीच आरिफ और सारस का वीडियो सामने आ गया… तो वरुण का दिल पिघल गया… योगी पर उन्होंने प्यार से निशाना साध दिया…

सारस और आरिफ की कहानी खास है! एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की ख़ुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है।यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिये नहीं।उसे उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।

तो आपको क्या लगता है… सारस को फिर से आरिफ के पास भेज देना चाहिए… अखिलेश जो नसीहत सीएम योगी को दे रहे हैं… कि सारस को आजाद कर दो… क्या वाकई में वन विभाग को सारस को आजाद कर देना चाहिए… अपनी राय जरूर दे… पेज को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करे…