उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को जनपद इन्टर कालेज हरख के मैदान में जनसभा करके बुन्देलखंड तक जाने वाली जिस प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। वह प्रतिज्ञा यात्रा पूर्व सांसद, कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन डॉ. पीएल पुनिया, पूर्व सांसद एवं मंत्री प्रदीप जैन आदित्य तथा पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में निकलेगी।
पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने बताया प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा 11 बजे जनपद इन्टर कालेज के मैदान पहुंचेगी। यहां वे जनसभा को सम्बोधित कर कांग्रेस पार्टी की सात चुनावी प्रतिज्ञाओं की घोषणा करेंगी। जो सरकार बनते ही निभायी जायेगी। तदोपरान्त राष्ट्रीय महासचिव बुन्देलखंड तक जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ करेगी जो विधानसभा क्षेत्र जैदपुर, रामनगर तथा बाराबंकी सदर में भ्रमण कर शाम को राजधानी लखनऊ रवाना होगी।
पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों, फ्रण्टल संगठन के पदाधिकारियों, जिला-नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों, 2022 के चुनाव में संभावित प्रत्याशियों, ब्लॉक पदाधिकारियों, न्याय पंचायत प्रभारियों, ग्राम सभाद एवं बूथ अध्यक्षो तथा उनके पदाधिकारियों व लोगों से सभा में आने की अपील की।