Akhilesh Yadav का ‘फैन्स’ बनकर धोखा देने वाले का पर्दाफाश… सपाईयों ने जेल पहुंचाने की खाई कसम !
क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि को तोड़ने का प्रयास किया गया ?
क्या अखिलेश की राजनीति को थामने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी चाल चली गई?
अखिलेश के बार बार कहने पर भी जब नहीं रुका, तो फैसला लिया गया !
राजनीति की दुनिया में एक बार जब छवि गढ़ दी जाती है… लोग उसी के मुताबिक किसी की व्याख्या करने लगे हैं…. उसी के मुताबिक उस पर, उसके परिवार पर और उनके शुभचिंतकों पर अपनी राय रखने लगते हैं… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ… लेकिन कुछ बड़ा नहीं हुआ…. बड़ा होने से पहले ही उसे थाम लिया गया… उसपर सवाल उठा दिया गया… उसके खिलाफ एक्शन ले लिया गया… अब सोचिए सोशल मीडिया किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत चरित्र का एक दूसरा रूप हैं… आप अगर किसी को नहीं जानते हैं… सोशल मीडिया पर उसके एकाउंट को देखकर कुछ हद तक आंकलन कर सकते हैं… वो व्यक्ति कैसा है… उसकी सोच क्या है… वो क्या पसंद करता है… नापसंद करता है… किसी भी मुद्दे पर उसके विचारों की धारा किस ओर बहती है… लेकिन जब आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट ना हो… लेकिन आपके नाम से कोई आपका अकाउंट बना ले… तो फिर क्या होगा… साफ है… एक तरह आपके छवि निर्माण पर किसी का अधिकार हो जाता है… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के साथ भी ऐसा ही हुआ है…
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव का एक अकाउंट सोशल मीडिया पर दिखता है…लेकिन ये फर्जी अकाउंट है… इसमें अदिति की राय नहीं होती है… बल्कि उसके नाम से किसी ओर की राय होती है… अब इसी को बनाए जाने को लेकर सपा नेत्री रमा यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है… रमा यादव ने लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज कराया है… रमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है… सपा नेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभिषेक यादव नाम के लड़के ने अखिलेश यादव की बेटी की फोटो लगाकर उनका फेक अकाउंट बनाया है…
इसी के ही साथ रमा ने अभिषेक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है… इस मामले में ADCP का कहना है कि पुलिस टीम अभिषेक का पता लगाने का प्रयास कर रही है…. इसी के ही साथ अभिषेक यादव का अकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है….अखिलेश यादव भले ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आते हैं… अपने हर काम की छोटी-बड़ी अपडेट वो अपने अकाउंट से पोस्ट कर उसकी जानकारी जनता को देते हैं… लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अखिलेश के बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं….हालांकि उनके बच्चों के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं, जिसको लेकर पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सारे अकाउंट फर्जी हैं और इनका अखिलेश के बच्चों से कोई लेना देना नहीं है…. बता दें कि अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं. बेटे का नाम अर्जुन है और दोनों बेटियां अदिति और टीना हैं…