Akhilesh Yadav को Asim Arun से चुनौती मिलने Subrat Pathak को टेंशन
Akhilesh Yadav को Asim Arun से चुनौती मिलने Subrat Pathak को टेंशन

योगी के मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश को दी चुनौती… अखिलेश ने असीम अरुण के चैलेंज को किया कबूल… तो टेंशन सुब्रत पाठक को होने लगी
सुब्रत पाठक के लिए असीम अरुण ने जब अखिलेश को ललकारा… अखिलेश ने जवाब दिया करारा…
सुब्रत पाठक के दिलों दिमाग में कन्नौज में सपा को लेकर जो था सस्पेंस के लिए स्पेस… अखिलेश ने जवाब देकर जाहिर कर दिया अपना इरादा

सीएम योगी के मंत्री असीम अरुण ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जनता के बीच एक चैलेंज दिया… एक तरह से भरी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ललकारा…. अब असीम अरुण की चुनौती को अखिलेश ने जिस अंदाज में स्वीकार किया… उस पर अखिलेश ने जो करारा जवाब दिया… उससे बीजेपी के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक सुनेंगे तो टेंशन में आ जाएंगे… अखिलेश ने अपने जवाब से हालांकि कन्नौज से सपा की ओर से कौन उम्मीदवार होगा… इसके बारे में अपने मन की बात बताकर सुब्रत के दिलो दिमाग में मौजूद सस्पेंस के स्पेस को एक तरह से भर दिया… लेकिन उसी जवाब के जरिए अखिलेश ने सुब्रत पाठक को एक बड़ी टेंशन भी दे दी… असीम अरुण कन्नौज को लेकर अखिलेश को जो चुनौती दी है… उस चुनौती पर अखिलेश ने ऐसी बात कही… कन्नौज के लोग सुनेंगे तो भावुक हो जाएंगे… सुब्रत पाठक तो असीम अरुण को ये कहने को मजबूर हो जाएंगे… आपने तो चुनाव से पहले ही हमारी सियासत के साथ खेल कर दिया… ऐसा लग रहा है… चुनाव से पहले ही अपनी हार हो गई… अखिलेश ने क्या कहा उसके बारे में आपको सुनाएंगे… उससे पहले जानिए योगी के मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश को क्या जवाब दिया था

जेपी विधायक और योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण कह रहे हैं… कि वो चाहते हैं… अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ें.. अखिलेश अगर चुनाव लड़ेंगे तो सुब्रत पाठक उन्हें 4 लाख वोटों से हराएंगे… अब असीम अरुण से मिली इस चुनौती पर अखिलेश ने क्या कहा उसे सुन लीजिए

असीम अरुण से मिली चुनौती पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ऐलान कर दिया… कि वो कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे… इसके साथ कन्नौज की जनता से एक भावुक अपील कर दी… एक मैसेज कन्नौज की जनता तक भेजा… कि कन्नौज में उनका बचपन बीता… कन्नौज के लोग उन्हें जानते हैं… और वो कन्नौज के लोगों को उनके नाम से पहचानते हैं… दोनों के बीच गहरा रिश्ता है… और इस रिश्ते को कोई तोड़ नहीं सकता है… बीजेपी के खिलाफ अखिलेश ने कन्नौज से ही अब लड़ने का ऐलान एक भावुक संदेश से किया… कन्नौज की जनता अब अखिलेश के इस संदेश को सुनकर जहां भावुक होंगे… वही सुब्रत पाठक टेंशन में तो जरूर आए होंगे…