फिरोजाबाद: कांच की चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध फिरोजाबाद में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। तब्लीक़ जमात के लोगों से संबंध रखने वाले 3 लोगों में कोविड-19 (कोरोना) पॉजिटिव पाया गया है। इससे पूर्व 1 अप्रैल को भी निजामुद्दीन से लौटे चार तबलीगी जमात से जुड़े हुए जमाती पॉजिटिव मिले थे, जो कटिहार बिहार के रहने वाले थे। इनको मेडिकल कॉलेज क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। आज मिले तीन पॉजिटिव के उन चार तबलीगी जमात वालों के संपर्क में थे और उनके साथ नमाज पढ़ी थी। यह तीनों फिरोजाबाद के ही रहने वाले हैं तथा इनको पहले से ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। आज उनकी मेडिकल रिपोर्ट आई है अब फिरोजाबाद में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 7 हो गई है।

जिलाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 28 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था जिसमें से तीन की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आ गई है। अब कुल 7 लोग पॉजिटिव हैं। जिन इलाकों के मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनको सील कर दिया गया है।

विजय सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद