महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लखनऊ के मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग तड़के ही दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों के बाहर लाइन में लग गए।

शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज होती रही। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेहसा, लखनऊ स्थित सिहारी शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

प्रियंका दर्शन के लिए लाइन में लगीं और फिर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह जनसभाओं के लिए सिद्धार्थनगर रवाना हो गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की।

मंगलवार को शहर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्घालु लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के मंदिरों को महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार शाम को ही सजा लिया गया था। मंदिरों में भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। आगे देखें तस्वीरें…

Priyanka Gandhi vadra offers prayer to lord shiva on mahashivratri.

दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंदिर के बाहर बच्चों से मुलाकात की। वह इन दिनों यूपी चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। यहां से वह सिद्घार्थनगर में जनसभा के लिए रवाना हो गईं।विज्ञापन

Priyanka Gandhi vadra offers prayer to lord shiva on mahashivratri.

महाशिवरात्रि के मद्देनजर सोमवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने शिवालयों का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। महापौर ने उचित व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। उन्होंने बुद्धेश्वर मंदिर, कोनेश्वर मंदिर, कोतवालेश्वर मंदिर व आसपास सफाई व सैनिटाइजेशन के निर्देश भी दिए।

Priyanka Gandhi vadra offers prayer to lord shiva on mahashivratri.

दिरों में दर्शन-पूजन के लिए लाइनों में लगे लोग।विज्ञापन

Priyanka Gandhi vadra offers prayer to lord shiva on mahashivratri.

5मंदिरों में बड़ी संख्या युवाओं की रही। कैमरा देखते ही उन्होंने बम-बम भोले का उद्घोष किया।