आगरा में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के निर्देशन में महोत्सव 21 से 24 नवंबर तक एकलव्य स्टेडियम में होगा। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू दौड़ को हरी झंडी दिखाकर महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में पहली बार देखा इतना जोश मुझे दिखाई दिया। मेरा 2028 तक ओलिंपिक टॉपटेन का लक्ष्य है। बता दें कि अतिथियों के आने से पहले दौड़े 500 से ज्यादा प्रतिभागी डिस्क्वैफाई हो गए। आगरा कॉलेज से एकलव्य स्टेडियम तक मिनी मैराथन दौड़ के जरिए की जाएगी।

पर्यावरण बचाव का दिया जाएगा संदेश
मंत्री एसपी सिंह बघेल के अनुसार इस दौड़ में जो जितना दौड़ना चाहे, दौड़ सकता है। अन्य लोग बैनर-पोस्टर से लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश देंगे। साथ ही हर व्यक्ति को एक पौधा उपहार में दिया जाएगा।

आगरा कॉलेज से एकलव्य स्टेडियम तक मिनी मैराथन दौड़ के जरिए की जाएगी, दौड़ते प्रतिभागी

यह होगा डायवर्जन

  • SSP सुधीर कुमार ने बताया कि एमजी रोड और पीडब्ल्यूडी सदर की तरफ से रूट डायवर्जन किया गया है। जो मैराथन समाप्त होने तक लागू रहेगा।
  • अल्लाह बख्श चौराहा सदर से पीडब्ल्यूडी के बीच सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • ग्वालियर रोड से पीडब्ल्यूडी चौराहे की ओर आने वाले वाहन अल्लाह बख्श चौराहे से बाएं या दाएं मुड़कर निकलेंगे।
  • डब्ल्यूडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक वाहनों को भगवान टाकीज की ओर जा रहे साइड से निकाला जाएगा।
  • कलेक्ट्रेट से सुभाष पार्क तक सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
  • पीडब्ल्यूडी चौराहे से सेंट जोंस चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से पंचकुइयां होते हुए जाएंगे।
  • सेंट जोंस से जाने वाले वाहन लोहामंडी के रास्ते कलेक्ट्रेट तिराहे की ओर होकर जाएंगे।
  • वाहनों के लिए सेंट जोंस कॉलेज ग्राउंड, घटिया आजम खां रोड, सत्कार रेस्टोरेंट के भल मैदान में और आगरा कॉलेज ग्राउंड के सामने केडी कैंप पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।