उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के पिपरा गांव के सामने नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। साइकिल से घर जा रहे एक 7 साल के मासूम को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर दिया।
हाइवे से सटे पिपरा गांव निवासी गोकुल का सात वर्षीय मासूम बेटा राज साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रही पिकअप चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते है पूरे गांव के लोग मौके की तरफ दौड़े और बचे होने की आस में लोग उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नाराज लोगों ने हाइवे जाम कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते हो एसओ देवेंद्र सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुँच लोगो को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गए। गांव वाले और परिजन पिकअप को पकड़ने की जिद पर अड़े थे।