vande bharat express agra to prayagraj

Vande Bharat Train News Update: उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, मोदी सरकार दिवाली तक आगरा से प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) चलाने की तैयारी कर रही है. जिससे आगरा से प्रयागराज के बीच की 447 किलोमीटर की दूरी मात्र साढ़े चार घंटे में तय की जा सकेगी. आपको बता दें भगवा रंग में रंगी होगी वंदे भारत एक्सप्रेस जिसमें 8 रेल कोच होंगे. यह आगरा मंडल की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। यात्रियों की बेहतर रेल सुविधाओं के साथ कम से कम समय में गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लक्ष्य पर काम करते हुए ज्यादा से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) चलाने पर ध्यान दे रही है।

गौरतलब है कि 447 किमी की दूरी को तय करने में एक सामान्य ट्रेन लगभग सात से आठ घंटे तक का समय लेती है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 447 किमी की दूरी को मात्र साढ़े चार घंटे में तय करेगी जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी। आगरा से प्रयागराज के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जल्द ही ट्रायल किया जाएगा। रेल मंत्रालय चाहता है कि दिवाली से पहले यह ट्रेन चलाकर जनता को दिवाली का गिफ्ट देना चाहता है. आपको बता दें आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक अप्रैल 2023 को रानी कमलापति भोपाल से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चली थी।