”सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का’
बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की दबंगई
जिलाध्यक्ष करुणा शाक्य के दिल में नहीं है ‘करुणा’
चोरी के आरोप में महिला पर बरपाया कहर

द्वापर युग में कभी द्रौपदी का चीरहरण हुआ था…. उस वक्त भरी सभा में कौरवों ने अपने राजनीतिक धर्म का उल्लंघन किया था…. अपनी मर्यादा तोड़ी थी…. दुस्सान ने दुसाहस जब दिखाई… तब जाकर महाभारत का शंखनाद हुआ…. अब कलयुग की इन तस्वीरों को देखिए… यहां भी एक बेबस महिला का चीरहरण हो रहा है…. जनता तमाशाई बनकर सबकुछ अपनी आंखों से देख रही है…. भीड़ बेबस होकर, अपनी मजबूरी खुली आंखों से अंधी नजर आ रही है…. सबकुछ बातुनी मुस्कान के साथ देख रही है….. महिला को निवर्स्त्र करने को उतारु ये महिला, कन्नौज की बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष अरुणा शाक्य है…. और जिसपर कहर बरप रहा है…. उसपर चोरी का आरोप लगा है….. सत्ता के रसूख में होश कैसे खोया जाता है… तो इन्हें देखिए… बीजेपी महिला नेता बीच बाजार में अपना आपा खोती ही जा रही है… खुलेआम कानून को अपने हाथों में लेती जा रही है….. बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुणा शाक्य ने दूसरी महिला की साड़ी पकड़कर बीच बाजार ही खींचना शुरू कर दिया… महिला की लगभग आधी साड़ी खुल भी गई लेकिन दबंग भाजपा नेता को शायद शर्म तक नहीं आई…कि वो भी एक महिला है… उसकी भी इज्जत है…. बीच बाजार इस तरह से तार-तार नहीं करनी चाहिए… क्या कहेंगे इस सनक को देखकर

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणा शाक्य अपने घर से बाजार किसी काम से गई हुई थी… तभी घर लौटते समय ई रिक्शा पर सवार हुई जिनके साथ चार अन्य महिलाएं भी सवार हो गई… जिसमें से एक पर अरुणा उनकी चेन तोड़ने का आरोप लगाया… और फिर उन्होंने बीच सड़क उस महिला की खूब पिटाई की….तस्वीरों में साफ देख सकते हैं… कैसे ये दबंग नेता बीच सड़क एक दूसरी महिला की साड़ी पकड़कर घसीट रही है… महिला रो-रो कर खुद को बचाने की गुहार भी लगा रही… लेकिन उसको बचाने वाला कोई नही…। वही दूसरी तस्वीर में अरुणा उस महिला के गाल पर सरेआम थप्पड़ भी मार रही है और लोग वहां तमाशबीन बने यह सब चीजें मोबाइल में कैद कर रहे हैं… फिलहाल पुलिस ने सत्ता के दबाव में चेन तोड़ने के आरोप में दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है