क्या ‘शेर’ ने Akhilesh Yadav के Gulshan Yadav का कर लिया शिकार ? गुलशन यादव की सियासत ने ऐसा स्टैंड लिया कि उठने लगे सवाल…

राजा भैया ने कहा था वो शेर है… शिकार करना छोड़ा नहीं है… शिकार तो करेंगे ही !
अब बात गुलशन यादव को समझ में आयी होगी… उनके जेहन में तो बस ये बात होगी… कुंडा के शेर ने शिकार कर लिया !
गुलशन यादव की सियासत राजा भैया ने किया बड़ा प्रहार… सबकुछ भूल गुलशन, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में उठाने लगे आवाज !

एक मई को जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष राजा भैया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने प्रत्याशियों को बधाई दी थी… लिखा था…

आभार, नमन, अग्रिम शुभकामनायें… कुण्डा, हीरागंज, डेरवा

उसी दिन राजा भैया का एक और वीडियो में राजा भैया कहते नजर आए… शेर शिकार करना नहीं भूलते…

और जब 4 मई का दिन आया था कुंडा में राजा भैया के सबसे बड़े विरोधी शिकार होने लगे…. जाहिर सी बात है… राजा ने जैसे ही ये कहा शेर… तो समझने वाले तो समझने लगे ये तो राजा भैया अपने लिए कहने लगे… और जैसे ही कहा ‘शिकार’… तो समझने वाले समझ गए… राजा भैया के लिए शिकार बनेंगे… गुलशन यादव, कुंडा से नगर पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार सीमा यादव, जो गुलशन यादव और गुलशन के भाई और सपा अध्यक्ष छविनाथ यादव… राजा भैया ने खुलेआम चुनौती दी थी… तो अब लगता है… उन्होंने शिकार कर दिया… ये हम क्यों कह रहे हैं… जरा अब इसे समझिए… 4 मई को गुलशन ने एक ट्वीट किया…

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा नगर पंचायत चुनाव में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू से हाथापाही किए और फर्जी आधार कार्ड बना के जबरन वोटिंग की… वीडियो में जो शख्स दिख रहा है ये नन्हे सिंह बेंती का रहने वाला है ये बेंती कोठी पर कई साल से नौकर है… मैं शासन से कहना चाहता हूं ये कैसा चुनाव है कैसा प्रशासन है जो सिर्फ चंद लोगों के इशारों पे नाच रहा है..

ये गुलशन यादव का ट्वीट है… उनका पक्ष है… राजा भैया के लिए… शिकार तो गुलशन यादव को राजा भैया ने शायद बना लिया… तभी तो वो जो भी चुनाव के दौरान हुआ…. उन्होंने अपने लिए बात नहीं उठाई… बल्कि अपनी पार्टी सपा और अपनी पत्नी सीमा यादव के खिलाफ खड़ी बीजेपी प्रत्याशी सुमन साहू के पक्ष में किया… राजा भैया पर फर्जी तरीके से बूथ पर मतदान करने का आरोप लगाया… यानि गुलशन यादव जानते होंगे… इस बूथ क्षेत्र से उनकी पत्नी को वोट नहीं मिलने वाले… बीजेपी प्रत्याशी को वोट मिलेगा… लेकिन यहां के वोट तो जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में जा रहा है… अब वोट राजा भैया के उम्मीदवार के पक्ष में गया होगा… ये गुलशन यादव के लिए शायद खतरे की घंटी बनी होगी… और ऐसा जानकर गुलशन यादव आक्रमक है… इसलिए खुद तो ट्वीट कर रहे हैं… दूसरों के ट्वीट को भी रिट्वीट कर रहे हैं…

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा नगर पंचायत के तिलौरी बूथ पे भाजपा प्रत्याशी के साथ अभद्रता जनसत्ता के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।। गाली देते हुये पिस्टल दिखाई गई और जान से मारने की धमकी दी गई।।। तो अब कुंडा की आम जनता कहाँ सुरक्षित है।

तो क्या माना जाए राजा भैया ने गुलशन यादव की सियासत को अपने तरीके से शिकार कर लिया… जो राजा भैया ने कहा था… वही कर दिया…अब जैसा गुलशन यादव ने कहा… ठीक वैसा ही उनके भाई औऱ प्रतापगढ़ के जिला सपा अध्यक्ष छविनाथ यादव ने ट्वीट कर राजा भैया पर आरोप लगाया…

भाजपा प्रत्याशी सुमन साहू जी का प्रदर्शन पर बैठना चुनाव अधिकारियों एवं प्रशासन अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है,अगर सही तरीके से मतदान हो रहा है तो फिर यह सब क्या है, कृपया प्रशासन मामले को संज्ञान ले

तो क्या माना जाए… कुंडा के राजा, राजा भैया ने जो कहा था… वो कर दिखाया… जिसका शिकार करना था… उसका शिकार कर लिया… जो चुनौती दी थी… जो एक जनसभा के जरिए अपनी बात पहुंचाई थी… उसपर अमल कर दिया… क्या गुलशन यादव खुद को शिकार होते देखते रह गए…