‘बाबा’ के गढ़ में जीत के लिए Kajal Nishad का लक्ष्य… सुनाई ऐसी बात जनता तो हैरान रह गई !

काजल निषाद का अंदाज निराला… बाबा के गढ़ में जीत के लिए तय कर लिया लक्ष्य
काजल निषाद ना रुकेंगी… ना झुकेंगी… बस आगे बढ़ती चली जाएंगी… उनका अंदाज देख तो ऐसा ही लगता है !
काजल ने गोरखपुर में ‘बाबा’ के खिलाफ क्या कहा… जनता को कौन सी बात सुनाई… सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे !

एक एक पग बढ़ता जा रहा… ऐसा लग रहा है… काजल निषाद उस ओर बढ़ती जा रही है… जो उनका लक्ष्य है… टारगेट सेट हैं… जो विश्वास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया है… उस विश्वास की कसौटी पर खुद को समर्पित कर देना… खुद को झोंक देना… चिलचिलाती धूप में लोगों के बीच जाने की परंपरा को काजल निषाद निभा रही है… वो जैसी हैं… दिल से वैसी ही तस्वीर बन रही है… जितनी जनता आम है… उतनी ही काजल जमीनी बनकर उनके दर पर जा रही है… कह रही है… एक बार विश्वास कीजिए… जो दावे और वादे कर रहे हैं… उस पर एतबार कीजिए… कभी महिलाओं के बीच जाकर उनके दर्द को महसूस कर रही है… रोजमर्रा की दुश्वारियों को एहसास कर रही है… तो कभी चलते चलते गोद मासूम को उठा ले रही है… उसको पुचकारती और दुलारती नजर आ जाती है… काजल निकाय चुनाव के रंग में रंग चुकी है…

काजल निषाद गोरखपुर नगर निगम के मेयर पद की उम्मीदवार है… इसलिए गोरखपुर के गली गली में घूम घूम कर प्रचार प्रसार कर रही है… बिना किसी राग लपेट के बेहद ही सौम्य मुस्कान के साथ दावे कर रही है… जीत तो उन्हीं की होगी… वो डंके की चोट पर कह रही है… तो कार्यकर्ताओं को भी पूरा विश्वास जीतेगी तो काजल ही…

कुल मिलाकर गोरखपुर से मेयर पद की सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने ठान लिया… अखिलेश को जीत के तौर पर गोरखपुर से मेयर पद का तोहफा देकर रहेंगी… फिर चाहे उन्हें जो कुछ भी करना पड़े…