आगरा : आगरा प्रशासन के लिए एक बुरी खबर टैब आई जब एक महिला कोरोना पोजेटिव मिली।एक डॉक्टर के पुत्र के कोरोना पोजेटिव आने के बाद आगरा स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर दम्पत्ति, अस्पताल स्टाफ, मरीज़ो और उनके तीमारदारों सहित 54 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। 54 में से डॉक्टर पुत्र के अलावा आगरा के खंदारी क्षेत्र की एक महिला की रिपोर्ट भी पोजेटिव आई है।
महिला सहित कोरोना के 10 संदिग्ध 17 मार्च 2020 को लंदन से आगरा लौटे थे जिसमें यह महिला भी शामिल थी। गुरुवार को जांच के लिए सभी का सैम्पल लैब भेजा गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट वाली ये महिला आगरा में एक ऑटोमोबाइल बिजनेसमैन की बेटी है।
जानकारी छुपाने को लेकर डॉक्टर दम्पत्ति और उनके कोरोना पोजेटिव आये पुत्र पर आज आगरा पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।