षि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकली लेकिन उन्हें सीतापुर के
हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
लखीमपुर खीरी : यूपी सरकार का पंजाब के मुख्य सचिव से आग्रह, किसी को घटनास्थल पर ना आने दें
लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलन के दौरान चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद जिले में धारा 144 लगा दी गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वहां से किसी को लखीमपुर खीरी के लिए रवाना ना होने दिया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह पत्र लखीमपुर में हिंसा को बढ़ने से रोकने के उद्देश्य से लिखा है। लखीमपुर खीरी में रविवार को किसानों के धरने के दौरान किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी चढ़ गई थी, जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले में बवाल बढ़ गया था। इस हिंसा में कुल आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आदि नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने के दौरान हिरासत में ले लिया गया है।
हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव
अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी जाने पर अड़े थे। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर उन्होंने अपने आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया था