Kannauj में Dimple Yadav की सियासत के साथ उमड़ा जनसैलाब… 2024 के लिए अखिलेश ने बीजेपी को अपना चैलेंज भेज दिया !

पिछली बार डिंपल यादव ने अपने पति अखिलेश यादव को एक आइडिया दिया था… तो काम बन गया
अबकी बार अखिलेश को बहुत एक सियासी आइडिया आया… उसी आइडिया को मजबूत बनाने के लिए डिंपल मैदान में आ गई
पिछली बार आदित्य यादव साये की तरह डिंपल के साथ रहते थे… अबकी बार डिंपल एक नए सियासी वजूद के साथ पेश है

हर दिन एक समान नहीं होता… हर दिन एक ही लोग साथ नहीं होते… हर दिन जब नए नए लोग जब नेताओं के पास आने लगे…उनके आने के इंतजार सम्मान के साथ सब्र को समाकर जयघोष करे… तो समझिए नेता ताकतवर हो चुका है… वो अब ना सिर्फ अपना बल्कि अपने अपनों का बेड़ा करने का लायक हो चुका है… समझिए उनका राजनीतिक ओज रफ्तार के साथ फैल रहा है… उनकी बात लोगों तक पहुंच रही है… उनकी बात सुनी जा रही है…. उनमें लोगों को भविष्य दिखने लगा है… सपा सांसद डिंपल यादव की राजनीति भी धीरे धीरे जनता के बीच पैठ बना रही है… ये हम यूं ही नहीं कह रहे हैं… तस्वीर देख लीजिए… लोगों के लिए डिंपल क्या है… शब्दों से ज्यादा ये तस्वीरें ही बयान करने के लिए काफी है…

डिंपल यादव की सपा में क्या हैसियत है वो मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले सबने देखा… किस तरह से डिंपल ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कुनबे को एक किया… अखिलेश और शिवपाल के बीच सियासी रिश्तों की दूरियों को कैसे खत्म कर दिया… वो सबने देखा… अब अखिलेश और शिवपाल के बीच रिश्ते कैसे हैं… वो भी सबके सामने हैं… अखिलेश से रिश्ते तो शिवपाल के मजबूत हुए ही… उसके साथ रामगोपाल समेत मुलायम परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी संबंधों में सुधार हुआ… ये सिर्फ और सिर्फ डिंपल यादव के उस आइडिया को अखिलेश यादव की ओर से स्वीकार करने की वजह से हुआ….पिछली बार डिंपल यादव ने अपने पति अखिलेश यादव को जो आइडिया दिया था… तो वो अब शानदार तरीके से काम कर रहा है… लेकिन अबकी बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुत एक सियासी आइडिया आया… उसी आइडिया को मजबूत बनाने के लिए डिंपल कन्नौज आयी है… पिछली बार शिवपाल के बेटे आदित्य यादव साये की तरह यादव मैनपुरी में डिंपल के साथ रहते थे… अबकी बार डिंपल एक नए सियासी वजूद के साथ कन्नौज आयी है… जमीनी स्तर पर सपा को मजबूत करने के लिए ताकि अखिलेश का वो आइडिया जब अमल में लाया जाए… तो कन्नौज में अखिलेश के सियासी दुश्मनों की सियासत हवा हवाई हो जाए…

सपा सांसद डिंपल यादव की राजनीति रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है… पहले और अब की उनकी राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है…मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव में जिस अंदाज में डिंपल ने अपनी राजनीतिक समझ दिखाई… राजनीति के मानदंडों को मानते हुए जिस तरह से डिंपल ने अपने विरोधी को परास्त किया… उससे उनके विश्वास का लेवल देखने लायक है… डिंपल अब मंझी हुई नेता के कतार में आ चुकी है… जो जहां जाती है… वहां उनके ईर्द गिर्द लोगों का मजमा लग जाता है…

अब देखिए कन्नौज के छिबरामऊ नगर में सौरिख तिराहे के पास मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव सपा प्रत्याशी उमर फारूक बंटी को जिताने की अपील करने के लिए आयी… उनका काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ टूट पड़ी… यहां से वह सैफई के लिए रवाना हो गई…लखनऊ से सैफई जाते हुए उनका काफिला तालग्राम कट से उतर गया… रास्ते में बहवलपुर में वरिष्ठ सपा नेता रविपाल सिंह यादव सहित कई समाजवादियों ने कार में बैठे बैठे ही बुके भेंट करके उनका स्वागत किया… सौरिख तिराहे के पास छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष रहे सपा नेता स्वर्गीय राम प्रकाश शाक्य के प्रतिष्ठान पर पंडाल लगाकर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी… डिंपल यादव का काफिला रुकते ही सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ टूट पड़ी,,, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव के समझाने पर भी भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई… बमुश्किल किसी तरह वह पंडाल में पहुंच पाईं… उन्होंने माइक हाथ में लेकर चेयरमैन पद के सपा प्रत्याशी उमर फारूक बंटी और अन्य सभासद प्रत्याशियों को जिताने की अपील की….सांसद डिंपल यादव ने कहा है नगर निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और जनता एक साथ मिलकर नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे… जिससे एक बार कन्नौज में फिर सपा के प्रत्याशी जीत कर विकास कर सकेंगे…

अब डिंपल की राजनीति आपको ऊपर से एक सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया दिखेंगी… लेकिन इसकी गहराई में जाएंगे… तो डिंपल अपने अखिलेश यादव के उस आइडिया लागू करने के नींव को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कन्नौज आयी है… अखिलेश के उस आइडिया के बारे में कहा जा रहा है… कि वो 2024 कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने चाहते हैं… और इस वजह से डिंपल की मौजूदगी कन्नौज में धीरे धीरे बढ़ती जा रही है… और ये अखिलेश के विरोधियों के लिए खतरे की घंटी है…