mainpuri doctor pushp kumar death

मैनपुरी : जनपद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर पुष्प कुमार का वुधवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर पुष्प कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मैनपुरी प्रशासन में भी शोक की लहर है। डॉक्टर पुष्प कुमार मूलतः फजलपुर पुहासू बुलंदशहर के निवासी थे और 2 साल से मैनपुरी में तैनात थे।