राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मन अब ब्रज में बस गया है… खुद को भगवान श्रीकृष्ण का बड़ा भक्त बताने वाले तेजप्रताप ने इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा का पर्व भी मथुरा-वृंदावन में मनाया… वो यहां परिवार से दूर संन्यासी की वेशभूषा में कृष्ण भक्ति कर रहे हैं… तेजप्रताप यादव अपने साथियों के साथ छोटी दिवाली पर वृंदावन पहुंचे थे… तभी से वह यहां मंदिर-मंदिर जाकर कृष्ण भक्ति कर रहे हैं… दिवाली का पर्व उन्होंने वृंदावन में मनाया… इसके बाद गोवर्धन पूजा पर रमेश बाबा की 84 कोस ब्रजयात्रा में शामिल हुए… उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की