लखनऊ :: आजम खान की जेल जाने के बाद भी मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है | आज़म खान को एक और झटका लगा है पिछली सरकार में हुई जल निगम भर्ती घोटाले की जांच कर रही SIT ने आज़म खान को दोषी माना है |
आजम खान के नगर विकास मंत्री के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश जल निगम में 1188 जूनियर इंजीनियर व लिपिकों की हुई भर्तियों को निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले 122 सहायक अभियंताओं की भर्तियां को निरस्त किया गया था। एसआइटी जांच में भर्तियों में गड़बड़ी पाए जाने पर सरकार ने भर्ती निरस्त करने संबंधी आदेश को जारी कर दिया। आजम खां पर आरोप है कि बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी की गयी जिसमे 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता समेत कुल 1300 पद थे | ये भर्तियां उन्होंने 2016-17 में जल निगम के भर्ती बोर्ड का चेयरमैन रहते की थी । जांच के बाद मामला सामने आने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेई और क्लर्क की भर्तियों को रद कर दिया था