Swami Prasad Maurya श्री राम के अपमान पर सपा की महिला नेता आग बबूला !
Swami Prasad Maurya श्री राम के अपमान पर सपा की महिला नेता आग बबूला !

स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बात पर अडिग हैं… रामचरित मानस हिंदूओं का पवित्र ग्रंथ नहीं है… इसपर बैन लगा देना चाहिए… ऐसा कह कर स्वामी ने सोचा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शाबसी मिलेगी… इनाम इकराम देंगे… तोहफा देंगे…लेकिन अब संकेत मिलने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में किनारा होंगे… क्योंकि अखिलेश नाराज है… नाराज है सपा की महिला ब्रिगेड… स्वामी के खिलाफ सपा की ओर से आवाज उठने लगी है… सपा नेता रिचा सिंह स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आवाज बुलंद की है… ट्विटर कर लिखा…

आंतरिक लोकतंत्र को बगावत समझने वालों की अज्ञानता पर तो हास्य भी नहीं किया जा सकता! लोहिया जी कहा करते थे कि जिस दल में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होगा वह स्वयं नष्ट हो जाएगा !! जो पार्टी आंतरिक लोकतंत्र से सामंजस्य नहीं बना पाती वह विरोधियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाती!!!

रिचा यही नहीं रुकी… आगे बढ़ी… एक और मांग कर दी…लिखा

हले ही स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी का काफी नुकसान कर चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य…इन्हें किनारे लगाने में जितनी देर होगी उतना अधिक नुकसान होगा।

रिचा सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य की सोच पर भी सवाल खड़े किए… सवाल किया

अपनी डूबती राजनीतिक नैया के लिए भी स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रीरामचरितमानस का ही सहारा लेना पड़ रहा है… बाकी मौर्या जी की बेटी उनकी बात मानने को तैयार नहीं तो फिर और किसी की बात ही क्या… बोले बिहसि महेस तब ग्यानी मूढ़ न कोइ।जेहि जस रघुपति करहिं जब सो तस तेहि छन होइ…

रिचा सिंह के बाद सपा नेता रोली तिवारी मिश्रा ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर वार किया…

एक सवाल मन में है… स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में रहते हुए कभी सनातन धर्म और श्रीरामचरितमानस की विसंगतियों पर उँगली क्यों नहीं उठाई ?? ऐसे विचार सपा
में अपनी बेटी के लिए लोकसभा टिकट माँगते समय ही क्यों आने लगे ?

सपा की महिला मोर्चा ने जब सवाल उठाया… सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने अखिलेश का जवाब सबको सुना दिया

ऐसे में सवाल है क्या स्वामी प्रसाद मौर्य का दिन सपा में लदने वाले हैं… क्या सपा में उन्हें किनारे पर लगाया जाएगा… या फिर निकले जाएंगे