rabri devi vs amit shah
rabri devi vs amit shah

पटना (बिहार): कहने वाले कहते हैं… राजनीति की दुनिया में अगर बिहार पर कब्जा तो समझिए भारत की सियासत की आधी लड़ाई जीत ली… यहां चाय की दुकान से लेकर गली चौराहे गांव कस्बे शहर और VVIP लोगों के बसेरे हर जगह इसी राजनीति जिंदगी का अहम हिस्सा है…हो भी तो क्यों ना ये राज्य चाणक्य की कर्मभूमि है… इस बात को बीजेपी के चाणक्य अमित शाह बखूबी जानते हैं…. इसलिए 24 की लड़ाई में अपनी जीत को पक्की करने के लिए बिहारियों का दिल जीतने का अभियान प्रारंभ किया… और सबसे पहले जिस क्षेत्र का चुना वो है मिथिलांचल….

हाइलाइट्स

  • बिहार की राजनीति में बीजेपी के ‘चाणक्य’ ने चाणक्यगिरी दिखाई… तो तेजस्वी की मां ने ‘नेतागिरी’ दिखा दी
  • बिहार में जब शाह तेल-पानी की बात करने लगे… तो राबड़ी ने दे दिया जवाब… कह दिया… केतना मोदी आया और गया
  • अमित शाह की कोशिश पर लालू की पत्नी राबड़ी देवी का धांसू जवाब… जिसने भी सुना उसने यही कहा तेजस्वी की मां तो फॉर्म में आ गई


मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया… इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर तीखा हमला बोला… अमित शाह ने कहा कि नीतीश और लालू का गठबंधन, पानी और तेल की तरह है… तेल और पानी कभी एक नहीं हो सकता… तेल पानी को गंदा कर सकता है… हालांकि अमित शाह ने यह नहीं बताया कि तेल कौन है और पानी कौन… अमित शाह के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पलटवार किया है… बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी की मां राबड़ी देवी ने कहा कि


तेल में पानी मिलाने का काम बनिया करता है… बनिया और व्यापारी तो वो खुद हैं… तेल पानी मिलाते होंगे, इसलिए सबके बारे में सोचते होंगे कि तेल-पानी वाली पार्टी है


इस दौरान राबड़ी देवी ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि


नरेंद्र मोदी को ‘इंडिया’ कहने में शर्म आता है… भारत देश हमारा है… इंडिया भी हमारा है… विदेश में जाइये तब वहां के लोग पूछते हैं कि इंडिया से आए हैं क्या? इस पर हमलोग कहते हैं कि हां, इंडिया से आए हैं… लेकिन नरेंद्र मोदी को इंडिया में कहने में शर्म लगता है

राबड़ी देवी को पीएम मोदी को घमंडी बताते हुए कहा कि यही कारण के वे दूसरों को घमंडिया बोलते हैं… किसी को उठवा लेंगे, किसे मरवा देंगे, इनका कोई ठिकाना नहीं है…मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है… महंगाई चरम सीमा पर है… सरकार महंगाई रोक पाने में असफल साबित हुई है… राबड़ी इससे आगे विश्वास के साथ कहा कि

नरेंद्र मोदी महंगाई नहीं रोकेंगे तो बिहार की जनता इनको चुनाव में करारा जवाब देगी… केतना मोदी आएंगे केतना मोदी जाएंगे, अमित शाह कहने से मोदी आएंगे। पूरे देश के लोग क्या उनके मुट्ठी में है?


राबड़ी देवी ने आगे कहा कि ये लोग किसी को रोजगार नहीं देंगे… महंगाई भी नहीं रोकेंगे… इनको करारा जवाब बिहार की जनता देगी… देश में हर जगह लड़ाई-झगड़ा हो रहा है… कश्मीर में मर्डर हो रहा है… जम्मू-कश्मीर में चुनाव क्यों नहीं करा रहे हैं… अगर हिम्मत है तो जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए… डर के कारण ये लोग वहां चुनाव नहीं करा रहे हैं… मणिपुर में घटनाएं हो रही है, उसे क्यों नहीं रोका जा रहा है। जनता इनको चुनाव में सबक सिखाएगी… कुल मिलाकर राबड़ी देवी ने अपनी राजनीति से बीजेपी के चाणक्य अमित शाह की क्लास अपने शब्दों से ले ली… एक तरह से चुनौती दे दी… कुछ भी ताकत लगा लीजिए… बिहार में बीजेपी के लिए 40 सीटों जीतना आसान नहीं है… जीतेगा तो इंडिया…