Ashish Patel ने Akhilesh Yadav पर Pallavi Patel के अटैक की खोली पोल | UP Politics
Ashish Patel ने Akhilesh Yadav पर Pallavi Patel के अटैक की खोली पोल | UP Politics

जीजा ने साली पर लगाया बड़ा आरोप… साली सुनेंगी तो जीजा को सियासत वाली गाली जरूर देंगी !
पल्लवी ने जब अखिलेश से बैर लिया… तब अनुप्रिया के पति आशीष पटेल को मिल गया मौका… ऐन वक्त पर सियासत की पिच पर जड़ दिया चौका !
पल्लवी ने अखिलेश के खिलाफ PDA के मुद्दे पर जो स्टैंड लिया… उसपर अपनी राय रखते हुए आशीष पटेल ने जो भी बात कही… उसे पल्लवी सुनेंगी तो आगबबूला हो जाएंगी
आशीष पटेल ने बता दिया पल्लवी ने अखिलेश के खिलाफ क्यों अख्तियार किया रास्ता… इसके पीछे पल्लवी का क्या है मकसद ?

अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दबाव बनाने के लिए चाल तो चल दी… लेकिन जो चाहा था… वो तो नहीं हुआ… हां इतना हुआ जो ना चाहा था… अब वो हो रहा है… अपनी राजनीति में ऐसे दिन की उम्मीद शायद ही पल्लवी पटेल ने की होगी… लेकिन अखिलेश के खिलाफ पल्लवी पटेल का नया रवैया अब उनके ही खिलाफ जाने लगा है… पल्लवी पटेल ने जब अखिलेश के खिलाफ रास्ता हथियार किया तो कभी सोचा नहीं होगा उनका ये दांव उन पर ही उल्टा पड़ जाएगा… अखिलेश के खिलाफ पल्लवी के बोला हुआ एक एक शब्द अब उन्हीं के लिए महंगा साबित हो रहा है… हालांकि अखिलेश ने तो प्यार से पल्लवी को समझाया था ऐसा मत कीजिए… लेकिन पहले से ही तो अपनी ही धुन में रमने वाली… अपनी ही बात पर अड़ी रहने वाली पल्लवी पटेल कहां शांत होने वाली थी… वो टशन दिखाने लगी… तो अब जीजा आशीष पटेल को पल्लवी पटेल को खूब खरी खोटी सुनाने का मौका मिल गया… आशीष पटेल ने ऐसी ऐसी बात उनके खिलाफ कही पल्लवी सुनेंगी तो टेंशन में आ जाएंगी… आशीष पटेल ने एक तरह से बता दिया पल्लवी पटेल ने आखिर अखिलेश के खिलाफ ये रास्ता क्यों अख्तियार किया… इसके पीछे पल्लवी पटेल का क्या है मकसद… आशीष पटेल ने पल्लवी पटेल पर तंज कसते हुए कहा है… कि
पल्लवी पटेल का ये सिर्फ ड्रामा है… जो मीडिया के जरिए सुर्खियां बंटोर कर जनता के बीच बने रहना चाहती है… पल्लवी पटेल की ये पुरानी आदत है… अगर इतना ही पल्लवी पटेल को पीडीए से जुड़े लोगों से प्यार था… तो जब आनंद भदौरिया और रविदास मेहरोत्रा को सपा की ओर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया… तो उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया… आशीष पटेल यही नहीं रुके इससे आगे उन्होंने कहा- डॉक्टर सोने लाल पटेल की पार्टी को खत्म करने काम समाजवादी पार्टी ने किया था… उसी पार्टी से पल्लवी पटेल ने दोस्ती कर ली…जब अपना दल के तीन विधायक जीते थे… तब मुलायम सिंह यादव ने तीन विधायकों को अपने पाले में लाकर सोनेलाल पटेल की सियासत को खत्म करने का प्रयास किया था…अगर आज सोनेलाल पटेल जिंदा होते तो उन्हें सबसे ज्यादा कष्ट होता है… उनकी ही अपनी ही बेटी पल्लवी पटेल उस सपा के सिंबल से चुनाव लड़ी… जिसने उनके साथ हमेशा दोयम दर्जे का व्यवहार किया… आशीष पटेल ने कहा पल्लवी पटेल से उनकी और उनकी पत्नी अनुप्रिया पटेल की लड़ाई राजनीति नहीं बल्कि पारिवारिक है…

राजनीतिक अगर होती तो कृष्णा पटेल जहां से 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ी वहां अपना दल, अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता था… लेकिन ऐसा किया नहीं… उनकी लड़ाई तो पल्लवी पटेल से इस बात के लिए है कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बहन अमन पटेल की पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया… अगर वो सोनेलाल पटेल की सबसे छोटी बेटी अमन पटेल को उनका अधिकार वापस दें तो उन्हें अपना दल सोनेलाल में शामिल किया जा सकता है… आशीष पटेल ने इस बात पर भी पल्लवी पटेल पर तंज कसा… एक तरफ वो अखिलेश पर पीडीए के हितों की अवहेलना करने का आरोप लगाती है… दूसरी ओर उसी अखिलेश के साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी… कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल शामिल होंगी… पल्लवी राहुल गांधी की यात्रा में उस समय शामिल होंगी, जब यात्रा वाराणसी और चंदौली लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी…. वो वाराणसी के गोदौलिया से यात्रा में शामिल होंगी…बहरहाल आशीष पटेल अब दावा कर रहे हैं… एनडीए गठबंधन यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों में से अब सात नहीं बल्कि 8 सीटें जीतेग… 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन से जीतेंगे…पीडीए से जुड़े लोग ही पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर NDA के साथ आ जाएंगे… अब सवाल ये अखिलेश के वो पीडीए वाले नेता कौन हैं… जो पीएम मोदी के साथ जुड़ने वाले हैं…