बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। हाईवे पर कोहरे में आधा दर्जन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। बताया गया कि गन्ने से भारी ट्रेक्टर-ट्रॉली से कार टकराने के बाद वाहन भिड़ते गए। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।